जम्मू। आजकल आए दिन सीमा पार से आंतकी हमलों व घुसपैठ की कोशिशें होती ही रहती हैं इस सिलसिले के चलते आज तड़के जम्मू के कठूआ व सांबा जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आंतकियों द्वारा की जा रही एक बडी घुसपैठ को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज तड़के सांबा और कठुआ में सीमा के पास कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी। हमारे जवानों ने उन्हें ललकारते हुए उनपर गोलियां चलाई।
बीएसएफ के जवानों की और से की गई कारवाई के चलते घुसपैठिए भाग गए। अधिकारी ने बताया कि सांबा और कठुआ में सेना और पुलिस चौकी पर आतंकी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
बतातें चलें कि पिछले सप्ताह जम्मू संभाग के कठुआ और सांबा में सैन्य शिविर पर हुए आंतकी हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सांबा, कठुआ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
X
X
Updated : 2015-03-25T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire