नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सोनिया गांधी ने आज 17 साल पूरे कर लिए है । सोनिया ने काफी कठिन परिस्थिति में पार्टी की समान संभाली थी। उनके कार्यकाल में पार्टी को दो बार सत्ता मिली तो 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार भी झेलनी पड़ी, जब कांग्रेस को सिर्फ 44 सीटें ही मिली।
सोनिया गांधी 14 मार्च 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के भारी दबाव के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनना स्वीकार किया। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सीताराम केसरी से संभाली थी।
गौरलतब है कि सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर रही हैं। उनके नेतृत्व में 2004 में सत्ता प्राप्त करने वाली कांग्रेस पूरे एक दशक तक मजबूत स्थिति में रही लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को बीजेपी के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी।
सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पूरे किए 17 साल
Updated : 2015-03-14T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire