आस्ट्रेलिया में मार्सिया चक्रवात से एक हजार पांच सौ मकान क्षतिग्रस्त

कैनबरा। आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने आज कहा कि मार्सिया चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। क्वींसलैंड प्रांत में चक्रवात के कारण 1,500 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और हजार लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को कुछ घंटों के बीतर उत्तरी आस्ट्रेलिया के तट को दो चक्रवातों ने छुआ। पहला चक्रवात लैम था। परंतु दूसरा चक्रवाती तूफान मार्सिया ने 500 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से डारविन के पूर्वी तट को छुआ।

Next Story