इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

जकार्ता। इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में शुक्रवार को भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मालुकु प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 6.11 बजे भूकंप आया। भूकंप का केंद्र मालुकु टेनगारा बराट से 242 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में दर्ज हुआ। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Next Story