होमगार्ड व सिविल डिफेंस का 69वां स्थापना दिवस मनाया
ग्वालियर। देश सेवा के सभी कार्यों एवं शहर में शांति व्यवस्था में होमगार्ड के जवान मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं। जब भी देश में कोई आपदा आती है, तब होमगार्ड के जवान आगे आकर लोगों की सेवा करते हैं। यह विचार महापौर विवेक शेजवलकर ने होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिकरी, पार्षद और गणमान्यजन मौजूद थे।
बहोड़ापुर स्थित होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के कार्यालय परिसर में 60वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर श्री शेजवलकर ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा होमगार्ड के जवानों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर श्री शेजवलकर ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए होमगार्ड के जवानों को ही जिम्मेदारी दी जाती है, जिसे वह बखूबी निभाते हैं। सिविल डिफेंस के जिला कमांडेंट ए.के. सूद ने डीजी होमगार्ड के संदेश का वाचन किया तथा बताया कि होमगार्ड के अधिकारियों एवं स्वयंसेवियों ने नगरीय क्षेत्र में 3800 सिविल डिफेंस बनाए हैं। इनमें से कई वॉलन्टियर सिहंस्थ मेले में ड्यूटी देने के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने होमगार्ड के जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीआरएफ सिविल डिफेंस एवं फायर बिग्रेड अमले ने मॉक ड्रिल की तथा राहत कार्यों के हैरत अंगंज प्रदर्शन कर अपनी कला का नजारा दिखाया। कार्यक्रम में पार्षद जगत सिंह कौरव, श्रीमती वंदना अजय अरोरा, सुश्री शिल्पा छारी, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस की संभागीय सैनानी श्रीमती संगीता देवेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
देश सेवा में होमगार्ड का विशेष योगदान: महापौर
Updated : 2015-12-19T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire