नई दिल्ली | असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सहिष्णुता को खतरे का राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं जो देश की आत्मा पर आघात है। अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी भाजपा का दृढ़ मत है कि सहिष्णुता देश की आत्मा है और सौहार्द उसकी ताकत है ।
नकवी ने ट्वीट में कहा, ‘ सहिष्णुता देश की आत्मा है और सौहार्द उसकी ताकत है । सहिष्णुता को खतरे का राजनीतिक एजेंडा देश की आत्मा पर आघात है। ’ इससे पहले इसी सप्ताह वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा था कि भारत कभी असहिष्णु नहीं हो सकता है। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने भारत को दुनिया का सबसे सहिष्णु देश बताया था।
Updated : 2015-11-06T05:30:00+05:30
Next Story