नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर गयी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में कीवी टीम को 3-2 से हराकर श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त ले ली। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। जिसकी बदौलत मैच के 10वें मिनट में टीम को मिले पेनाल्टीकार्नर को रुपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलायी। पहले क्वार्टर के अंत में भारतीय टीम ने बढ़त बनाये रखी।
दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारतीय टीम पर जोरदार आक्रमण किया। खेल के 22वें मिनट में न्यूजीलैंड के स्ट्राइकर जारेड पंचिया ने बेहतरीन मैदानी गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलायी। पहला हॉफ 1-1 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ।
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 41वें मिनट में आकाशदीप सिंह के शानदार पास को रमनदीप सिंह ने गोल में तब्दील कर भारतीय टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। तीसरा क्वार्टर इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।
चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया। मैच के 52वें मिनट में स्टीव एडवर्ड्स ने मैदानी गोल कर कीवी टीम को 2-2 से बराबरी दिलायी। मैच के 60वें मिनट में धर्मवीर सिंह ने रिवर्स हिट की बदौलत गोल कर भारतीय टीम को 3-2 से जीत दिला दी। भारतीय टीम श्रृंखला के आखिरी और चौथे मैच में 11 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, श्रृंखला में 2-1 से आगे
Updated : 2015-10-09T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire