वुहान। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की दुनिया की नंबर एक जोडी ने वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग का खिताब जीता लिया है। सानिया-हिंगिस ने फाइनल में रोमानिया की इरिना कैमिलिया बेगू और मोनिका निकूलेस्को की जोडी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। यह सानिया-हिंगिस का सातवां डब्ल्यूटीए खिताब है।
दोनों ने इसी साल विंबलडन और यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम भी अपने नाम किया था। इससे पहले सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोडी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की हो चिंग चान और युंग जान चान की जोडी को 53 मिनट में 6-2, 6-1 से पराजित किया। सानिया और हिंगिस ने 88 में से 53 अंक अपने नाम किए और 10 में से पांच ब्रेक प्वाइंट भी बनाए।
सानिया और हिंगिस ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी राक्वेल जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की पांचवीं वरीय जोडी को 58 मिनट में 6-2, 6-2 से मात दी थी। दूसरे दौर में सानिया और हिंगिस ने पोलैंड की क्लाउडिया जैंस इग्नाचिक और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की जोडी को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी थी।
सानिया-हिंगिस की जोडी ने जीता 7वां खिताब
Updated : 2015-10-03T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire