मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री जरीन खान की फिल्म 'हेट स्टोरी' के तीसरे संस्करण 'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है।
सलमान खान की फिल्म 'वीर' से जरीन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, जिसमें दर्शकों ने उनके किरदार को बेहद पसंद किया था। वहीं, विशाल पंड्या द्वारा निर्मित फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में जरीन अभिनेता करण के साथ नजर आएंगी। डेजी शाह ने फिल्म 'जय हो' से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।
'हेट स्टोरी 3' प्यार, नफरत और धोखे पर आधारित कहानी है। संस्पेंस-थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में जरीन और डेजी दोनों एक अलग भूमिका में नजर आ रही हैं। इससे पहले दोनों का ऐसा अवतार शायद ही दर्शकों ने देखा होगा। फिल्म में जरीन के अलावा करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, डेजी शाह और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
ट्रेलर लॉन्च होने के बाद दर्शकों ने इसे जबरदस्त रिस्पांस दिया है, जिसे रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे लेकिन दस लाख दर्शक इसे देख चुके थे।
'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर लॉन्च
X
X
Updated : 2015-10-17T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire