ईरान में कैद नौ भारतीय नाविक रिहा

नई दिल्ली। ईरान ने जेल में बंद नौ भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर बताया कि ईरान में कैद नौ भारतीयों को रिहा कर दिया गया है जो गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में ईरान को धन्यवाद देते हुए ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जावद ज़रिफ से कहा कि हमारे अनुरोध पर आपने एक त्वरित कार्रवाई करने के लिए शुक्रिया। रिहा किए गए सुशील कपूर सहित सभी नौ भारतीय सुरक्षित हैं।
जानकारी हो कि यह सभी भारतीय नाविक ईरान में तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गए थे।

Next Story