नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपंन हुई टी-.20 श्रृंखला के बाद भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह नेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकाता की। मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह ने मोदी को अपने विवाह में आने का निमंत्रण भी दिया। भारत के लिए 232 एकदिवसीय और 103 टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन सिंह फिल्म अभिनेत्री गीता बसरा के साथ इस महीने विवाह के बंधन में बंधेंगे। हरभजन सिंह और गीता बसरा के विवाह का कार्ड बहुत अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है। विवाह में आने के लिए कार्ड के साथ एक एडमिट कार्ड को भी रखा गया है जो दिल्ली के एक होटल में होने वाले रिसेप्शन में आने के लिए छोटा सा निमंत्रण कार्ड है। उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉफ स्पिनर हरभजन सिंह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में शामिल किया गया था। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भी टीम में सम्मिलित है।
हरभजन सिंह ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को अपने विवाह का निमंत्रण
Updated : 2015-10-10T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire