भारत ने उठाया श्रीलंका में फंसे 77 भारतीय श्रमिकों का मुद्दा

भारत ने उठाया श्रीलंका में फंसे 77 भारतीय श्रमिकों का मुद्दा
X

नई दिल्ली | विदेश मंत्रालय श्रीलंका में 77 भारतीय श्रमिकों के मुद्दे को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गंभीरता से लिया है। उनकी जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त से बात की। भारत ने श्रीलंकाई कंपनी के साथ श्रम विवाद में उलझे 77 भारतीयों श्रमिकों का मुद्दा उसके कंपनी के सामने उठाया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन के अनुसार यह श्रम संबंधित मुद्दा है। हमारे मिशन ने पहले ही कंपनी के सामने यह मुद्दा उठाया है और वह हल की दिशा में काम कर रहा है। जल्द ही ये मुद्दा सुलझा लिये जाने की उम्मीद है।
विवाद में जो मजदूर उलझे हुए हैं, उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं। उन्होंने मामला सुलझाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्हें खत भी लिखा गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त से इनकी जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने को कहा है।
गौरतलब है कि, कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने इस मामले से संबंधित कंपनी के साथ 2 जनवरी को उठाया था।


Next Story