लखनऊ। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि साबरमती की तर्ज पर गोमती के तटों का विकास किया जायेगा। इसके लिए जो कुछ भी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ गोमती का मुख है इसलिए इसे स्वच्छ रखना होगा ओर इसके लिए मिलकर प्रयास करना होगा। उमा भारती लोक अधिकार मंच द्वारा आयोजित गोमती सफाई अभियान कार्यक्रम मे बोल रही थी।
उमा भारती ने कहा कि हर सदी का एक नायक होता है और हर सदी में पूरे विश्व में कोई न कोई परिवर्तन होता है। 20 वीं सदी आजादी की सदी थी। इस सदी में पूरे विश्व में स्वतंत्रता आन्दोलन चले। महात्मा गांधी विश्व के नायक बन कर उभरे। इसलिए हम विश्वास पूर्वक कह सकते हैं कि 21 वीं सदी भारत की है और नरेन्द्र मोदी विश्व के नायक बन कर उभरेंगे। नरेन्द्र मोदी की कार्य प्रणाली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जो चीज सालों में नहीं हो पायी थी वह मोदी ने मात्र तीन महीने में कर दिखाई।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गोमती को ऐसा स्वच्छ बनाना है जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती के तट पर चीन के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उसी तरह राजनाथ सिंह भी विदेशी मेहमानों का स्वागत गोमती के तटों पर करें।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस का पिछला 10 वर्ष का कार्यकाल हिमयुग था। देश की राजनीति का इससे हिम जो पिघला उससे पहली धारा गंगा की निकली।
साबरमती की तर्ज पर होगा गोमती तट का विकास: उमा
Updated : 2014-09-30T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire