नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में भाषण की कांग्रेस के प्रवक्ता शशि थरूर ने सराहाना की। थरूर ने ट्विटर पर कहा कि संरा महासभा 2014 में भारत के प्रधानमंत्री का जोरदार भाषण। अंतरराष्ट्रीयता को बढ़ावा, लोकतंत्र एवं पर्यावरण को समर्थन, आतंकवाद विरोधी। पाक को अच्छा जवाब। इसके साथ ही पूर्व विदेश मंत्री थरूर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान कहना दुर्भाग्यपूर्ण था।
थरूर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिना लिखित भाषण के बोलने का जोखिम विदेशी मामलों में कसे हुए ब्यौरे वाले लिखित भाषण से मदद मिलती है। एक भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पीओके को पाकिस्तान कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा पहली बार है कि थरूर ने पार्टी प्रवक्ता के रूप में मोदी की सराहना की है।
जून में कांग्रेस ने थरूर द्वारा मोदी की सराहना वाली टिप्पणी से अपने को अलग कर लिया था। यह टिप्पणी अमेरिका की एक न्यूज वेबसाइट पर आई थी जिसमें थरूर ने अन्य बातों के अलावा यह भी कहा था कि मोदी अपने को ‘घृणा वाले व्यक्तित्व की बजाय आधुनिक एवं प्रगति वाले व्यक्ति के रूप में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं।’
थरूर ने की मोदी की सराहना, कहा-पाक को दिया सही जवाब
X
X
Updated : 2014-09-29T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire