राजस्थान का राज्यपाल बनने जा रहे हैं कल्याण सिंह
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी की उप्र इकाई में 'बाबूजी' के नाम से लोकप्रिय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस समय राज्यपाल बनने की तैयारी में जुटे हुए हैं। सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाया जा रहा है।
कल्याण सिंह ने कुछ हफ्ते पहले पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब वह राजस्थान का राज्यपाल बनने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने राजस्थान का राज्यपाल बनाने का निर्णय लिया है। मुझे यह सहर्ष स्वीकार है। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ अंदरूनी विषयों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। राजस्थान का राज्यपाल बनाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं।
राजस्थान के राज्यपाल के लिए नाम तय होने पर कल्याण सिंह बुधवार देर रात ही दिल्ली से अलीगढ़ आ गए।
Updated : 8 Aug 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire