टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज हिरोशिमा में हुए भूस्खलन के नुकसान का जाएजा लेने पहुंचे। इस हादसे में करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, बचावदल ने अन्य 38 लोगों की खोज के लिए अभियान तेज कर दिया है।
आबे ने रविवार को प्रस्तावित दौरे को रद्द कर दिया था ताकि उनके आने से राहत और बचाव अभियान में किसी तरह का विघ्न न पहुंचे। इसजलए वे बचावदलों से आज मिलने पहुंचे।
आबे ने कहा कि हम जल्द से जल्द लोगों की सुरक्षा, सामान्य जीवन तथा पुर्नवास चाहते हैं।
अग्नि तथा आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि चट्टान खिसकने से कल दो महिलाओं की मौत हो गई। चट्टान उनके घर पर आगिरी थी। यहां 20 अगस्त को हुए इस भूस्खलन से हिरोशिमा में 38 लोग अब भी लापता हैं जिनके बारे में कोई खबर नहीं है।
स्थानीय प्रशासन की ओर से आज उन लोगों के नामों की घोषणा कर दी गई है जो लापता हो गए हैं, उनके बारे में जानकारी भी मांगी गई है। माना जा रहा है ये लोग बहकर कहीं दूर चले गए हैं। उल्लेखनीय है कि यहां 3,300 बचावकर्मी मलबे का हटाने का काम में जुटे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते और भी भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है जिससे राहत कार्य में भी बाधा आ रही है। साथ ही, जापान के अलग-अलग हिस्सों में भी भूस्खलन शुरू हो गए हैं।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भूस्खलन प्रभावित हिरोशिमा के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री
Updated : 2014-08-25T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire