काठमंडु। नेपाल के दूरवर्ती गांव मानखा में शुक्रवार की रात को एक जबरजस्त भूस्खंलन में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण सिंदुपालचौक जिले के मानखा गांव में कल रात 3 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे सुनकोशी नदी का मार्ग अवरुद्ध हो गया।
बचाव कार्य में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खंलन के कारण कई लोग कीचड़ में दब गए हैं। उन्होंने बताया कि किचड़ में दबने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इस संबंध में स्थानीय प्रशासनिक कार्यालयों का कहा है कि इस घटना में लगभग दो दर्जन घर नष्ट हो गए हैं। उन्होने कहा कि इस दौरान नेपाल को तिब्बत से जोड़ने वाला छोटा और व्यस्त राजमार्ग अरानिको भी नष्ट हो गया है। जिला के मुख्य अधिकारी गोपाल प्रसाद पाराजुली ने कहा कि प्रशासन नदियों के अवरुद्ध हुए मार्ग को खोलने और इससे पानी छोड़ने के लिए अलग-अलग तरीकों पर विचार कर रहा है।
नेपाल में भूस्खंलन 6 की मौत
Updated : 2014-08-02T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire