मुंबई। बॉलीवुड की लीला यानि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन गई हैं। पिछले साल उन्होंने एक साथ तीन हिट फिल्में दी थी। जिसके बाद फिल्मों में उनकी मांग बढ़ गई हैं।
खबर है कि दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए 8 करोड़ रूपए की मोटी रकम की डिमांड की है।
संजय लीला भंसाली 15 साल पहले बाजीराल मस्तानी बनाना चाहते थे। यह फिल्म पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेयसी मस्तानी पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने उस समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय का चयन किया था लेकिन बात नहीं बन सकी थी।
भंसाली अब रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर 'बाजीराव मस्तानी' बनाने जा रहे हैं।
बताया जाता है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका निभाती नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने आठ करोड़ रुपये लिए हैं। इस तरह यह रकम अब तक कि बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। इस मामले में दीपिका ने खान तिकड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है।
संजय लीला भंसाली ने इससे पहले रणवीर और दीपिका को लेकर 'गोलियों की रासलीला रामलीला' बनाई थी। इस फिल्म में दर्शकों ने रणवीर-दीपिका की जोड़ी को बेहद पसंद किया था। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसी कारण संजय लीला ने एक बार फिर इन दोनों को ही अपनी फिल्म के लिए चुना।
दीपिका ने बढ़ाई अपनी फीस
X
X
Updated : 2014-06-04T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire