सिडनी | शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए आज फाइनल में स्पेन की कैरोलीना मरिन को हराकर 750,000 डॉलर ईनामी राशि की स्टार ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज ट्रॉफी अपने नाम की जो उनका इस सत्र का दूसरा खिताब है।
छठी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने इस साल के शुरू में इंडिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता था। उन्होंने 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 21-18, 21-11 से जीत दर्ज की, जिससे उन्हें 56,000 डॉलर की ईनामी राशि मिली।
24 वर्षीय सायना का मरिन के खिलाफ रिकॉर्ड 1-0 था, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कुछ शानदार शॉट और बेहतरीन वॉली खेलकर शुरुआती गेम में 5-2 की बढ़त हासिल की। लेकिन 21 वर्षीय मरिन भी आसानी से पिछड़ने वाली नहीं थी और उन्होंने इस अंतर को कम कर 6-8 कर दिया।
मरिन ने हालांकि सर्विस की गलती कर सायना को एक आसान अंक भेंट स्वरूप दे दिया जिससे इस भारतीय ने 11-7 की बढ़त हासिल की। मरिन ने फिर अपने खेल में सुधार किया लेकिन सायना भी जवाबी हमले के लिए तैयार थीं और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी के स्मैश का तेजी से जवाब दिया।
इस बीच मरिन ने कुछ बेहतरीन स्ट्रोक्स खेले लेकिन ये निरंतर नहीं थे और सायना ने बढ़त 17-12 की कर ली। मरिन की प्रतिबद्धता हर अंक के लिए देखी जा सकती थी लेकिन संयमित सायना को पछाड़ने के लिए यह काफी नहीं थी।
सायना बनीं ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज़ चैम्पियन
X
X
Updated : 2014-06-29T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire