आने वाले दिनों में कम होगी महंगाई : राजन

आने वाले दिनों में कम होगी महंगाई : राजन
X

मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि महंगाई पर उनकी नजर है। इराक में संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल है और उसका भी असर महंगाई पर पड़ रहा है। राजन ने कहा कि विकट आर्थिक परिस्थितियों के बीच भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सक्षम है।
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान राजन ने महंगाई पर बोलते हुए कहा, 'बढ़ती मुद्रास्फीति पर सरकार की नजर बनी हुई है और इसे पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।'
राजन ने कहा कि अर्थव्यवस्था के स्तर पर भारत किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। बेहतर फूड मैनेजमेंट से महंगाई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। राजन ने कहा कि अगली तिमाही में महंगाई के कम होने की उम्मीद है।

Next Story