इंडोनेशिया में आया 64 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के एक्हे प्रांत में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। इस भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी है जिसका केंद्र समुद्र के अंदर नौ किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं, इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान ने इसका प्रारंभिक तीव्रता 6.4 बताई है। हालांकि, विभाग की ओर से सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। फिर भी स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि साल 2004 में, यहां देश में भीषण भूकंप के बाद सुनामी आ गई थी जिसमें 2,30,000 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से अधिकतर मौतें एक्हे प्रांत में ही हुई थी।
Next Story