नई दिल्ली। कांगेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली है। दोनों नेताओं ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी उनकी है। भाजपा की नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को दोनों नेताओं ने बधाई भी दी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लडा था ने आज कहा कि पार्टी प्रदर्षन बहुत खराब रहा है। उपाध्यक्ष होने के नाते मैं हार की जिम्मेदारी मेरी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी ने अब तक के चुनावों में सबसे खराब प्रदर्षन रहा है। इसके लिए अध्यक्ष के नाते जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नीति,कार्यक्रम और उपलब्धियों पर चुनाव लडी थी। लेकिन जनता ने हमें स्वीकार नहीं किया।
सोनिया ने कहा कि वह देष की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसके लिए धन्यवाद देती है। मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को बधाई देती हुए उन्होंने कहा वह देष में सौहार्द पूर्ण वातावरण में काम करेगी और सबको साथ लेका चलेगी।
बताते चले कि 16 वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया है कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्षन इस चुनाव में किया है। कांग्रेस ने यह चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लडा था।
सोनिया और राहुल ने ली हार की जिम्मेदारी
X
X
Updated : 2014-05-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire