बंदूक छोड़ हल-कलम उठाएं नक्सली: मोदी

बंदूक छोड़ हल-कलम उठाएं नक्सली: मोदी
X

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर नक्सली इलाके में सुरक्षा कटौती का आरोप लगाते हुए नक्सलियों से शांति के रास्ते पर लौटने की अपील की।
चंद्रपुर की रैली में मोदी ने आज हथियार छोड़कर शांति के रास्ते पर लौटने की अपील की। चुनावी जनसभा में मोदी ने नक्सलियों से कहा कि देश के लोगों का खून बहाने से भला नहीं हो सकता। इसलिए खुद और देश का भला करने के लिए नक्सलियों को बंदूक छोड़कर हल और कलम उठाना चाहिए।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर नक्सली इलाके में सुरक्षा में कटौती करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। चंद्रपुर की रैली में नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर सबसे ज्यादा जुल्म होते हैं। मोदी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष महिला सुरक्षा के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रही हैं।

Next Story