लास वेगास | लास वेगास में एक सम्मेलन में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का भाषण शुरू होते ही उनपर जूता फेंकने वाली महिला को संघीय हिरासत में लिया गया है। हिलेरी इंस्टीट्यूट ऑफ स्क्रैप रिसाइकलिंग इंडस्ट्रीज की बैठक को संबोधित कर रही थीं। यह घटना कल हिलेरी क्लिंटन के मंच पर पहुंचने के कुछ ही समय बाद हुई। हिलेरी बच गईं और उन्हें जूता लगा नहीं। इसके बाद उन्होंने इस बात को लेकर मजाक भी किया।
उन्होंने कहा, ‘क्या कोई मुझ पर कुछ फेंक रहा है? क्या यह सर्कस कला का हिस्सा है?’ बॉलरूम में बैठे हुए एक हजार से ज्यादा दर्शक हिलेरी की इस बात पर हंसते हुए तालियां बजाने लगे। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। हिलेरी ने यह भी कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि ठोस कचरा प्रबंधन इतना ज्यादा विवादास्पद है।’
अमेरिकी खुफिया सेवा के प्रभारी विशेष एजेंट ब्रायन स्पेलेसी ने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही थी और उसे आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। ब्रायन ने महिला की पहचान उजागर करने से इंकार किया और कहा कि उन्हें आरोपों की स्पष्ट जानकारी नहीं है।
दूसरी पंक्ति में बैठी ऐलेन रोजेन ने कहा कि उन्होंने मंच की ओर एक संतरी रंग की चीज उड़ते जाती देखी। इसके साथ ही हवा में कागज उड़ रहे थे। दर्शकों में बैठी रोजेन ने कहा कि वह महिला सिटिंग एरिया में लगभग छह पंक्तियां आगे की ओर आई। उसने सामान फेंका, पीछे घूमी, हवा में हाथ उठाए और फिर पीछे की ओर चली गई। सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
Latest News
- गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया बना उद्यमियों की पहली पसंद, 1000 करोड़ के निवेश प्रस्तवित
- उप्र के सभी मंडल मुख्यालयों में हर माह लगेगा रोजगार मेला, 20,204 को नौकरी देने का लक्ष्य
- ये...है ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, जिन्होंने चुनाव के दौरान जीत के लिए थामा था भगवा
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार में अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य
- ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने सर्वे पर सभी पक्षों से मांगी आपत्ति, 26 मई को होगी सुनवाई
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल को मिली कमान
- राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून को होगा मतदान
- Cannes में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, फैंस हुए खुश
- भांजे ने ईडी को बताया, धरती के किस कोने में छिपा है "D-गैंग का सरगना दाऊद इब्राहिम"
- क्वाड देशों ने चीन की तानाशाही पर जताई चिंता, खोजेंगे अराजकता पर अंकुश की राह

भाषण के दौरान महिला ने हिलेरी पर फेंका जूता
Updated : 2014-04-11T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire