आप को झटका, चंडीगढ़ सीट से सविता भट्टी चुनाव मैदान से हटीं

X
चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी से चंडीगढ़ सीट से लोकसभा प्रत्याशी सविता भट्टी ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया। सविता ने दिल्ली स्थित आप कार्यालय को ई मेल भेजकर कहा कि वह आम चुनाव लड़ने में रुचि नहीं रखती हैं। उन्होंने अपने इस निर्णय के कारण का ब्यौरा नहीं दिया।
बहरहाल, पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह नाखुश थीं क्योंकि उनकी उम्मीदवार की घोषणा के बाद से उन्हें स्थानीय स्तर पर आप कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा था। 52 वर्षीय सविता नेचुनाव प्रचार शुरू किया था जहां कुछ स्थानीय आप नेताओं ने इनसे दूरी बना ली थी।
Next Story