आप' नेता योगेंद्र यादव के मुंह पर पोती स्याही

आप नेता योगेंद्र यादव के मुंह पर पोती स्याही
X

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव के मुंह पर एक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने स्याही पोत दी।आप ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। यादव के मुंह उसी कार्यक्रम में किसी व्यक्ति ने स्याही पोत दी। घटना के बाद यादव ने कहा कि मैं नहीं जानता वह कौन था और उसने ऐसा क्यों किया। स्याही पोतने वाले ने केवल भारत माता की जय कहा।
उन्होंने कहा कि जब आप किसी बड़े काम के लिए कदम बढ़ाते हैं तो ऐसी बातों के लिए अवश्य तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंह पर स्याही पोतने की घटना से वह व्यथित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी भाई ने यह किया है वह केवल उसके अच्छे की कामना करते हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए यादव गुड़गांव से आप के उम्मीदवार हैं। गौरतलब है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात में यात्रा के दौरान रोके जाने पर खासा बवाल हुआ है। आप के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ था।
भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर आप की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। आयोग ने आप को नोटिस भेजा, जिसका जवाब पार्टी की तरफ से कल दिया गया है। केजरीवाल ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है।


Next Story