नई दिल्ली | भारत ने चीन में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह आतंकवाद के हर तरीके और रूप का विरोध करता है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि भारत चीन के कुनमिंग में एक मार्च को निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करता है।
उन्होंने कहा कि हम शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि हमले में घायल हुए लोग जल्द ठीक हो जाएं। भारत आतंकवाद के हर तरीके और रूप की निंदा करता है। चीन के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुनमिंग शहर के एक रेलवे स्टेशन पर चाकुओं और तलवारों से लैस 10 अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने हमला किया था। इस हमले में 33 व्यक्ति मारे गए थे और 143 अन्य घायल हो गए थे।
Updated : 2014-03-03T05:30:00+05:30
Next Story