पाकिस्तान जेल में एक और भारतीय कैदी की मौत

पाकिस्तान जेल में एक और भारतीय कैदी की मौत
X

करांची। मंगलवार सुबह पाकिस्तान की जेल में एक और भारतीय कैदी मृत पाया गया है। जेल में मृत पाए गए भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रूप में हुई है। भारतीय बंदी किशोर भगवान कराची के लांढी जेल में मृत अवस्था में पाया गया।
गौरतलब है कि मई 2013 में सरबजीत की अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्हें ब्रेन डेड हालत में अस्पताल में पहुंचाया गया था। जेल में कुछ कैदियों ने उनपर जानलेवा हमला किया था। 26 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह पर जेल के ही दो कैदियों ने हमला किया था। कैदियों ने सरबजीत पर ईंटों और ब्लेड से हमला किया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना ने पाकिस्तान के जेल में भारतीय कैदियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया था। हालांकि अभी किशोर भगवान के मृत्यु के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Next Story