हैदराबाद। संसद में तेलंगाना विधेयक पेश किये जाने के केंद्र के कदम के बाद आंध्र प्रदेश में बंद का आह्वान किया। आंध्रप्रदेश के तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में बंद के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
तेदेपा, वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता और अखंड आंध्र के अन्य समर्थकों ने राज्य के विभाजन के खिलाफ दोनों क्षेत्रों में कई जगहों पर रैलियां निकाली। कार्यकर्ता बस स्टेशन के सामने धरने पर बैठ गए और सड़क पर बसों की आवाजाही को रोक दिया गया।
साथ ही कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिक संस्थान बंद है। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम है। विदित हो कि लोकसभा में विधेयक पेश किये जाने के केंद्र की योजना के खिलाफ आंध्रप्रदेश अराजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया है।
Updated : 2014-02-13T05:30:00+05:30
Next Story