नई दिल्ली | भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ होने से इंकार करते हुए सरकार ने आज कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों पर नियमित गश्त और अन्य संसाधनों से निगरानी की जा रही है। रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने बताया कि चीन के तीन नागरिकों को जून 2013 में लद्दाख के सीमा क्षेत्र में चीन के कुछ राजनीतिक नक्शे, एक तलवार और एक चाकू के साथ पकड़ा गया था। एंटनी ने बताया कि भारत और चीन के बीच समान रूप से रेखांकित वास्तविक नियंत्रण रेखा नहीं है। सीमा पर ऐसे क्षेत्र हैं जहां भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अलग अलग अवधारणा है और इसी के मुताबिक दोनों पक्ष इन क्षेत्रों में गश्त करते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर एक कैमरा लगा था जो काम नहीं कर रहा था। इसे चीनी सेना पीएलए ने 17 जून 2013 को हटा दिया था। देवेंदर टी गौड और महेंद्र सिंह माहरा के प्रश्न के लिखित उत्तर में एंटनी ने बताया कि तय व्यवस्था के अनुसार, 19 जून 2013 को पीएलए के साथ संपन्न प्रतिनिधिमंडल स्तरीय फ्लैग मीटिंग में इस घटना पर विरोध दर्ज कराया गया जिसके बाद 3 जुलाई 2013 को चीनी पक्ष ने कैमरा लौटा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सैनिकों के शस्त्र चुराए जाने की कोई घटना नहीं हुई है। रक्षा मंत्री ने बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अतिक्रमण की विशेष घटनाओं को सीमा कर्मियों की बैठक, फ्लैग बैठक, भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय संबंधी व्यवस्था और राजनयिक चैनलों के जरिये चीनी पक्ष के साथ उठाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए कई आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

भारत-चीन सीमा पर घुसपैठ नहीं : सरकार
X
X
Updated : 2014-02-12T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire