प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना कर्मियों को सलाम किया

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना कर्मियों को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने ट्विट के जरिये कहा कि ''नौसेना दिवस के अवसर पर मैं नौसेना कर्मियों की उस अभेद्य भावना और गहरी निष्ठा को सलाम करता हूं जिसके साथ वे हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हैं।
साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारे नौसेना कर्मियों की अटल निष्ठा और साहस देश की अमूल्य संपत्ति है।
Next Story
