सियोल | दक्षिण कोरिया में हुई पोत दुर्घटना में छह और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मृतकों में दक्षिण कोरिया, फिलीपींस और इंडोनेशिया के नागरिक शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि 1,753 टन वजनी मछली पकड़ने में इस्मेमाल की जाने वाली यह जहाज रूस के निकट बरिंग सागर के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को डूब गई थी। प्रारंभ में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि हुई थी, जबकि सात अन्य बचा लिए गए थे।
मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि यह इलाका ठंढे पानी और खराब मौसम के लिए जाना जाता है, जिसके कारण राहत अभियान में बाधा आ रही है। जहाज में सवार चालक दल के सदस्यों में 11 कोरियाई नागरिक, 35 इंडोनेशियाई नागरिक, 13 फिलीपींस निवासी तथा एक रूसी निरीक्षक शामिल थे। वहीं, 46 लोग बुधवार तक अभी भी लापता हैं।
यह जहाज देश के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान से 10 जुलाई को मछली पकड़ने के लिए बरिंग सागर के लिए रवाना हुआ था।
दक्षिण कोरिया में हुई पोत दुर्घटना में मृतकों की संख्या सात हुई
Updated : 2014-12-03T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire