रांची | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 16 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में पार्टी प्रत्याषी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने झारखंड आ रही है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दो चुनावी जनसभा 17 दिसंबर को संताल परगना में होनी है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेष कांग्रेस के सचिव मीडिया सदस्य अजय राय ने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी जी 16 दिसम्बर को पाकुड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं राहुलगांधी जी षिकारीपाड़ा और महगामा में पार्टी प्रत्याषी के समर्थन मेंचुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत उपस्थित रहेंगे। श्री राय ने बताया कि चुनाव के पांचवें चरण में संताल परगना में पार्टी प्रत्याषी के समर्थन में आयोजित 16 और 17 दिसम्बर को होनेवाली जनसभा में आम जनता की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की ओर से जिला अध्यक्षों और प्रदेष पदाधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष दिया गया है।
सोनिया 16 और 17 को राहुल का चुनावी सभा
Updated : 2014-12-13T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire