आप पूर्ण बहुमत दें, मैं सपनों का झारखंड बनाकर दूंगा : मोदी

आप पूर्ण बहुमत दें, मैं सपनों का झारखंड बनाकर दूंगा :  मोदी
X

रांची l नरेंद्र मोदी ने मोरहाबादी मैदान, रांची की रैली में स्थायी और पूर्ण बहुमत वाली सरकार के लिए वोट मांगा और ​गठबंधन की सरकार के रोग को दूर करने के लिए स्थायी सरकार की वकालत की। झारखंड के बाप-बेटे की सरकार की खिंचाई करते हुए मोदी ने कहा कि काम करना चाहे, तो सरकार काम कर सकती है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत बातें फैला रहे हैं। आदिवासी की जमीन का अधिकार खत्म करने की बात फैलाई जा रही है। अटल सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय और मंत्री बनाया। अलग बजट बनाया।
मोदी ने रांची में कहा कि देश में जिन राज्यों में आदिवासी हैं, वहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। वहां विकास तेजी से हो रहा है। मोदी ने कहा कि झारखंड की बाप-बेटे की सरकार ने सिर्फ अपना ध्यान रखा।
इस सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं है। मोदी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राज्य की उम्र 13 से 18 साल बहुत महत्वपूर्ण है। इसे बर्बाद मत होने दीजिए। मैं इस परवरिश के लिए तैयार हूं। पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए। भाजपा के साथियों को भारी बहुमत से जिताएं।
इससे पहले जमशेदपुर में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड बहुत पिछड़ गया है, लेकिन वे ऐसी नीतियां बना रहे हैं, जिसमें अब चोर-लुटेरों के लिए जगह नहीं होगी। अब यहां के संसाधनों का सही उपयोग होगा और जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में रोजगार पैदा होगा।
हम चाहते हैं कि पूरे झारखंड का डंका दुनिया में बजे। इसलिए आप हमें पूर्ण बहुमत दीजिए और मैं आपको आपके सपनों का झारखंड बनाकर दूंगा। इसके साथ ही यहां से बाप-बेटे के परिवारवाद को भी खत्म करना होगा। बिल्कुल वैसे ही जैसे आपने लोकसभा से वंशवाद को समाप्त कर दिया।

Next Story