पेरिस | रेस में क्या साइकिल फेरारी कार को मात दे सकती है? आपसे अगर यह सवाल पूछा जाए तो आप यकीनन ना कहेंगे। लेकिन यह सच है कि फ्रांस के एक शख्स ने अपनी अनोखी साइकिल के जरिए यह अद्भुत कारनामा कर दिखाया है।
फ्रांस के फ्रैंकोइस गिस्सी ने अपनी साइकिल में रॉकेट लगाकर तेज गति से साइकिल चलाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रॉकेट की मदद से 207 मील प्रति घंटे (333 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से साइकिल चलाने में कामयाबी हासिल की।
रॉकेट से चलने वाली साइकिल का नाम कामिकेज 5 रखा गया। मारसेई शहर में स्थित पॉल रिकॉर्ड सर्किट रेस ट्रैक में गिस्सी महज 4.8 सेकेंड में अधिकतम रफ्तार हासिल करने में कामायाब हुए। गिस्सी ने अब 250 मील प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल करने को अपना नया लक्ष्य बनाया है। इससे पहले जमीन पर इस तरह साइकिल पर रफ्तार का रिकॉर्ड नीदरलैंड के फ्रेड रॉम्पेलबर्ग के नाम 286 किलोमीटर प्रति घंटे का था।
दुनिया की सबसे तेज 'अनोखी साइकिल'
Updated : 2014-11-14T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire