Home > Archived > दिल्ली में अकेले दम पर भाजपा बनाएगी सरकार: सर्वे

दिल्ली में अकेले दम पर भाजपा बनाएगी सरकार: सर्वे

नई दिल्ली | दिल्ली की विधानसभा भंग होने के बाद सबसे पहले ओपीनियन पोल में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर अभी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को 46 सीटें हासिल होती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी को 18 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें हासिल करने का सर्वे में दावा किया गया है।
दिल्ली में मोदी की लहर भले ही चलती दिख रही हो, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यहां के लोगों की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल ही है। मुख्यमंत्री के लिए 39 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल, और 38 फीसदी ने हर्षवर्धन को पसंद बताया। सबसे ज्यादा वोट (38 फीसदी) भी बीजेपी को मिल सकते हैं, जबकि आप को 26 और कांग्रेस को 22 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं।

Updated : 11 Nov 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top