आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया कांग्रेस ने: मोदी

मुंबई | देश की आजादी के बाद लगातार ६० सालों तक सत्ता में रहनेवाली कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालघर में चुनावी प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सत्ता आने के बाद हर वर्ग का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने कई विकास के काम किए हैं और विदेशों में फंसे मछुआरों व नर्सो को वापस स्वदेश लाने का महत्वपूर्ण काम किया है।
पालघर जिले में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय नहीं था और उनके लिए अलग से मंत्री नहीं रहता था, लेकिन अटलबिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व काल में पहली दफा देश में आदिवासी विभाग बनाया गया और उसके लिए अलग से मंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद आदिवासियों के कल्याणार्थ योजनाएं शुरु की गईं। मोदी ने कहा कि उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए विशेष योजना तैयार कर रखा है और उसे जल्द ही लागू करने वाले हैं।

Next Story