Home > Archived > दहेज समाज के लिए अभिशाप: नाथूराम

दहेज समाज के लिए अभिशाप: नाथूराम

दतिया। ग्राम परासरी में दहेज विरोधी अभियान के तहत संगोष्ठी का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाथूराम यादव नन्ना उनाव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के शिक्षक पंकज पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है। हम सबको मिलकर इसे खत्म करना है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के द्वारा दी गई सबसे अनमोल बेटी है अगर वो चाहे तो घर को स्वर्ग बना देती है। अगर बेटी को दहेज के लिए सताया जाए तो ऐसे घर में ईश्वर भी वास नहीं करता। अंत में आभार अरविन्द शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।


Updated : 10 Oct 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top