पिपरौली में गोलीबारी, एक घायल

गोहद | गोहद थाना के पिपरौली गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें भूरे पुत्र नारायण सिंह पवैया (40) घायल हो गया। जिसके पैर में तीन गोली लगी हैं। जिसमें दो गोली आरपार हो गईं तथा तीसरी गोली पैर द्मह्य अन्दर है। घायल मरीज को उपचार के लिए ग्वालियर रवाना किया गया है। गोहद थाना पुलिस ने भूरे पुत्र नारायण पवैया की रिपोर्ट पर गब्बर, हेमू, नंगा, कमलकिशोर, सीलू, छुन्ना, बल्ली, कल्ली, पप्पू तिवारी के खिलाफ 307 का प्रकरण दर्ज किया है।
गोहद थाना पुलिस को दिए बयान में भूरे पवैया ने बताया कि मैं अपने मुकेश के साथ भतीजी की शादी के लिए ऐंचाया गांव में टेंट बांधकर वापस जा रहा था तभी गांव के बाहर हमें इन लोगों ने घेर लिया तथा गाली गलौज कर गोली चला दी। हम लोगों ने बचाव के लिए अपने पास बंदूक से फायर किया तथा खेत में छुप गए, पुलिस के आने पर जान बची। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी उमाचरण पुत्र नारायण दुबे ने भी गोहद थाना में आवेदन प्रस्तुत किया है कि मैं उपचार के लिए गोहद अस्पताल अपने पुत्र गब्बर व संतोष के साथ जा रहा था, तभी भूरा द्वारा बंदूक से स्वयं के पैर में गोली मार ली। उमाचरण ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कन्नू के वोट पर विवाद हो गया था, हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
विरोधी पक्ष फरार कन्नू का वोट डालना चाहता था, हम लोगों ने इसका विरोध किया, गोहद थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली, वैसे मोके पर एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, एस.आई. राजपाल सिंह तोमर घटना स्थल पर फोर्स के साथ पहुंच गए थे, गोहद पुलिस ने 315 बोर माउजर बंदूक भूरा पुत्र नारायण पवैया से जब्त की है। घटना सुबह 10 बजे पिपरौली गांव के बाहर कुशवाह के खेत की है।
