संयुक्त राष्ट्र | भारत ने एक परमाणु हथियार मुक्त और अहिंसक विश्व के लिए एक समझौते को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि वह परमाणु हथियारों के प्रथम उपयोग न करने संबंधित संधि के लिए तैयार है। इसके साथ ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के तहत परमाणु हथियारों के उपयोग के प्रतिबंध के लिए एक संकल्प का भी प्रस्ताव रखा है।
परमाणु अप्रसार पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने के नाते भारत की एक भरोसेमंद न्यूनतम प्रतिरोधकता की नीति है। उसकी नीति प्रथम उपयोग की नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत ने परमाणु हथियारों सहित हथियारों की दौड़ में शामिल होने से इंकार कर दिया है। खुर्शीद ने कहा, "हम परमाणु हथियारों के प्रथम उपयोग न करने संबंधित एक वैश्विक संधि पर वार्ता को तैयार हैं। परमाणु हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मेज पर हमारा एक प्रस्ताव अभी भी रखा हुआ है।" महात्मा गांधी के अहिंसा के दर्शन का हवाला देते हुए खुर्शीद ने कहा कि छह दशकों से भी अधिक समय से परमाणु हथियार मुक्त और अहिंसक विश्व का निर्माण एक चुनौती बना हुआ है।
Latest News
- कल होगा वार्डों का पुन: आरक्षण, धडक़ने बड़ी
- पिता की कुर्सी का डंका: डूब क्षेत्र की नौ बीघा जमीन का किया अनुबंध
- उत्तराखंड में तेज बारिश, केदारनाथ की यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई
- ASI ने कोर्ट में दिया जवाब, कहा - कुतुब मीनार परिसर का ढांचा बदला नहीं जा सकता
- क्वाड की छवि एक ''फोर्स फॉर गुड'' के रूप में और भी सुदृढ़ हो रही है : प्रधानमंत्री
- देश में तेजी से घटी कोरोना मरीज, 24 घंटे में कोरोना के 1,675 नए संक्रमित
- जदयू के अनिल हेगड़े राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
- जैविक खेती और वनीकरण से बनाएंगे गंगा को प्रदूषणमुक्त
- सरकार हर मुद्दे पर सार्थक और सारगर्भित चर्चा के लिए तैयार: मुख्यमंत्री
- 05 वर्ष में तैयार हुई विकास की नींव, अब विकास की भव्य इमारत लेगी आकार

भारत परमाणु हथियारों पर वैश्विक संधि पर बातचीत को तैयार
X
X
Updated : 2013-09-27T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire