मेरठ | मुजफ्फरनगर दंगों के आरोप में भाजपा विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने कल पश्चिमी उत्तरप्रदेश बंद का आह्वान किया है | भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं को तो चुन-चुन कर गिरफ्तार कर जेल में डाल रहा है, लेकिन दूसरी तरफ दंगे के अन्य आरोपियों के प्रति पूरी तरह नरमी बरते हुए है। सिसौदिया के अनुसार इसके विरोध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आह्वान पर रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।
Updated : 2013-09-21T05:30:00+05:30
Next Story