जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरण सेक्टर में शनिवार रात भारतीय सैनिकों ने सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल कर दिया। इस बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी करके अपनी नापाक हरकत का परिचय दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रात करीब 9.45 बजे भारतीय ठिकानों को लक्ष्य करके गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। इससे पहले गत शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने लद्दाख क्षेत्र में करगिल जिले के द्रास और काकसर इलाके में भारतीय सैनिकों की चौकियों पर गोलियां चलाई थीं।
पिछले दो माह के भीतर पाकिस्तान ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। हाल में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय क्षेत्र में गोलियां बरसाते हुये भारतीय सेना के पांच जवानों की हत्या कर दी थी।
सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
X
X
Updated : 2013-08-18T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire