बेंगलूरू। हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को भारत रत्न मिलना तय माना जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ध्यान चंद का चयन भारत रत्न के लिए किया है। मंत्रालय ने ध्यान चंद का चयन क्रिकेट का भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से पहले किया है। कल हुई बैठक में सचिन और ध्यानचंद के नाम पर चर्चा हुई। ओलंपिक्स में भारत को गोल्ड मैडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ध्यानचंद मंत्रालय की पहली पसंद बने।
मंत्रालय ने दोनों महान खिलाडियों के समर्थकों के प्रतिनिधित्व को आंका और हॉकी के जादूगर का नाम तय किया। मंत्रालय का यह दृष्टिकोण था कि सक्रिय खिलाडी के लिए भविष्य में भी पुरस्कार जीतने के अवसर रहते हैं।
ध्यान चंद का निधन 1979 में हो गया था। उन्होंने ओलंपिक्स में तीन गोल्ड मैडल जीते। इन मैडल्स से अधिक ध्यान चंद ऎसे शख्स के तौर पर जाने जाते हैं जिसने अकेले के दम पर हॉकी को ख्याति दिलाई व देश का मान बढाया।
भारत रत्न के लिए ध्यानचंद के नाम की सिफारिश
X
X
Updated : 2013-07-19T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire