रांची | झारखंड के नौंवे मुख्यमंत्री के रुप में झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में पूर्वाह्न 9.30 बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। श्री सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र सिंह एवं राजद विधायक दल के नेता अन्नपूर्णा देवी ने भी कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल ने सात दिनों के अंदर श्री सोरेन को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने को कहा है। शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, कांग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय, सांसद प्रदीप बलमुचू, राज्यसभा सदस्य रामकृपाल यादव के अलावा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नौ जुलाई को श्री सोरेन ने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल की सिफारिश पर केंद्रीय कैबिनेट ने भी राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी दी थी। राष्ट्रपति की मुहर के बाद राज्य से राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया।
हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
X
X
Updated : 2013-07-13T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire