आदित्य चोपड़ा की ​फिल्म में होंगे आदित्य रॉय कपूर

आदित्य चोपड़ा की ​फिल्म में होंगे आदित्य रॉय कपूर
X

मुम्बई । निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने आदित्य रॉय कपूर की लगातार दो सुपरहिट फिल्में देखने के बाद फिल्म आदित्य के टैलेंट की जमकर तारीफ की ​है। आदित्य चोपड़ा लगे हाथों आदित्य रॉय कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन भी कर चुके हैं। कहानी लेखक हबीब फैजल की फिल्म 'इशकजादे' हिट होने के बाद इस बार परिणीति के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे।
यशराज बैनर के तले बन रही इस फिल्म की कहानी भी फैजल ने लिखी है। फैजल की इशकजादे हिट रही थी और फिल्म के लिए परिणीति को 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में विशेष पुरस्कार दिया गया था। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू हो जाएगी। 2014 के मध्य में फिल्म रिलीज की जाएगी। जिसमें आदित्य और परिणीति मुख्य भूमिका में होंगे। 

Next Story