नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के लगातार सम्पर्क है और उसे उम्मीद है कि जल्द ही इस संकट का समाधान निकाल लिया जाएगा। आडवाणी ने सोमवार को पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "सभी नेता उनके सम्पर्क में हैं और हमें संकट का समाधान जल्द निकलने की उम्मीद है और भाजपा मजबूत बनकर उभरेगी।" जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस व अन्य दल इस विवाद में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ अनावश्यक रूप से खींच रहे हैं।
आडवाणी ने सोमवार को पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इससे एक दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था।
Updated : 2013-06-11T05:30:00+05:30
Next Story