नई दिल्ली | हॉकी इंडिया (एचआई) ने दक्षिण अफ्रीका के ग्रेग क्लार्क को भारतीय पुरुषों की जूनियर हॉकी टीम का प्रमुख कोच बनाने की घोषणा की। एचआई के महासचिव नरींदर बत्रा ने कहा कि इस साल के अंत में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप के मद्देनजर क्लार्क को कोच नियुक्त करना काफी महत्वपूर्ण कदम है। mबत्रा ने कहा, "एक मेजबान होने के नाते हमारे लिए यह काफी अच्छा अवसर है कि हम टूर्नामेंट में पहले तीन स्थानों पर रहे। हमें विश्वास है कि क्लार्क और कोच बलजीत सिंह के नेतृत्व में हमारी टीम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह से तैयार होगी।" नई भूमिका को लेकर उत्साहित क्लार्क ने कहा कि हॉकी में भारत में काफी प्रतिभा है। जूनियर टीम के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है। हॉकी इंडिया लीग में रांची राएनोस के कोच रहे चुके क्लार्क ने कहा, "मैं कई बार भारत आ चुका हूं। मैं कह सकता हूं कि भारतीय हॉकी का भविष्य काफी सुनहरा है। मैं बलजीत सिंह के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा हूं।" क्लार्क सात साल तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने दो ओलम्पिक (2008, 2012), विश्वकप (2010) और राष्ट्रमंडल खेल (2010) खेलों में हिस्सा लेते हुए 120 मैच खेले हैं। बतौर खिलाड़ी क्लार्क ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। साथ ही वह दो बार विश्व कप, दो बार ओलम्पिक और दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। क्लार्क 13 अप्रैल से मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे।
Latest News
- मुख्यमंत्री ने की खंडवा जिले की समीक्षा, कहा- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस प्राथमिकता
- हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार
- अब ATM कार्ड के बिना ही निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे काम करेगा सिस्टम
- एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम घोषित, रानी की वापसी
- अमेरिका से यूरोप तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ रहा खतरा, WHO ने चेताया
- IPL के फाइनल में लांच होगा लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर, आमिर खान ने बनाई योजना
- 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि, 3 महीनों में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया
- भाजपा-कांग्रेस में ठेला चलने पर छिड़ी जुबानी जंग, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लंदन में कांग्रेस नेता ने कही ये...बात
- मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों को दी सीख, कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच बने ग्रेग क्लार्क
X
X
Updated : 2013-04-07T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire