नई दिल्ली | पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों और राज्य बीजेपी के नेताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता विजय गोयल ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। गोयल ने कहा कि दिल्ली बलात्कार का शहर बन कर रह गया है। प्रदर्शनकारी लगातार तीसरे दिन दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और आयुक्त नीरज कुमार के इस्तीफे और पांच वर्षीय पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगा कर रखा था। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने बताया एहतियात के तौर पर 10.15 बजे तक केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स रोड मेट्रो स्टेशन बंद रखा गया। इस बीच, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (एएपी) के समर्थक दिल्ली पुलिस मुख्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने दुष्कर्म के खिलाफ लाए गए कानून में संसोधन के लिए संसद की तरफ मार्च कर कर रही है। कुछ महिला संगठन भी जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
16 दिसम्बर की घटना के बाद हुए प्रदर्शन को देखते हुए इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर लगे बैरीकेड तोड़ने की कोशिश की थी।
दिल्ली रेप: प्रदर्शन जारी, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग
X
X
Updated : 2013-04-22T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire