नई दिल्ली | भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने इंडानेशिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले से पहले आज एटीपी एकल रैंकिंग में 46 स्थान की लंबी छलांग लगाई है लेकिन युगल में भारतीय उम्मीद लिएंडर पेस पिछले 21 महीने में पहली बार शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं।
पिछले साल कंधे की चोट के कारण अधिकतर समय कोर्ट से बाहर रहने वाले सोमदेव ने वापसी के बाद एकल में अपनी रैंकिंग में लगातार सुधार किया है और अब वह शीर्ष 200 खिलाडिय़ों में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय डेविस कप टीम में वापसी करने वाला यह खिलाड़ी अब 208वें स्थान पर काबिज हैं।
उनके 227 रेटिंग अंक हैं। पेस के लिए हालांकि अ‘छी खबर नहीं है और वह युगल में पांच पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक हैं। यह जून 2011 के बाद पहला अवसर है जबकि पेस शीर्ष दस से बाहर हुए हैं। उनके अब 4335 रेटिंग अंक हैं। महेश भूपति भी एक पायदान नीचे दसवें स्थान पर आ गए हैं लेकिन अब वह भारत के सर्वाधिक रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी हैं। रोहन बोपन्ना पहले की तरह 12वें स्थान पर बने हुए हैं। ये दोनों खिलाड़ी डेविस कप टीम में शामिल नहीं हैं।
सोमदेव की लंबी छलांग, पेस शीर्ष दस से बाहर
Updated : 2013-04-01T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire