नई दिल्ली | सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने सरहद पार दुश्मनों को ललकारते हुए कहा कि भारतीय सेना ने चूडिय़ां नहीं पहन रखी है दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। भारतीस सेनाध्यक्ष सिंह ने यहां सेना के एक सादे समारोह के बाद बताया कि शरहद पर हमारी सेना चौकस है और किसी भी परिस्थति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहती है। सरहद पार पाकिस्तान द्वारा बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारी सेना चुस्त और दुरूस्त है। चीन और तिब्बत में सैन्य तैयारियों के संदर्भ में पूछे गये सवालों के जवाब में सिंह ने कहा कि वहां की सरकारें की अपनी-अपनी तैयारियां होती है। हमारे यहां भी सैन्य तैयारियां चल रही है।
सेना से सेवा निवृत वृद्ध सैनिकों का उल्लेख करते हुय उन्होंने कहा कि वृद्ध सैनिकों के प्रति उनके दिल में सम्मान और स्नेह है। उन्होंने कहा कि वृद्ध सैनिकों के लिए पंचकुला में शीघ्र ही वृद्धा आश्रम बनाया जायेगा।
हमने चूडिय़ां नहीं पहनी हुई: विक्रम सिंह
X
X
Updated : 2013-03-09T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire